Home / Series / ग्लोरी / Aired Order /

All Seasons

Season 1

  • S01E01 नॉकआउट

    • May 1, 2026
    • Netflix

    देव और रवि बेरहमी से हुए एक हमले के मुजरिम को ढूंढने शक्तिगढ़ वापस लौटते हैं, और अपने बेरुखे पिता से अलग होने के सालों बाद दोबारा उनका सामना करते हैं.

  • S01E02 जवाबी मुक्का

    • May 1, 2026
    • Netflix

    बदला लेने के लिए दोनों भाई एकजुट हो जाते हैं. वारदात की जगह वापस जाने पर एक अहम सुराग उनके हाथ लगता है.

  • S01E03 स्पारिंग पार्टनर

    • May 1, 2026
    • Netflix

    एक संदिग्ध की मौत से सवाल खड़े हो जाते हैं. देव, जोयना से सीधी बात करता है. राका कहीं और सहारा ढूंढता है और प्रतिद्वंद्वी बॉक्सिंग क्लब इमरजेंसी ट्रायल की तैयारी करते हैं.

  • S01E04 थकाकर मात देने की चाल

    • May 1, 2026
    • Netflix

    रवि की ट्रेनिंग शुरू होती है और वह अचानक हो रहे निरीक्षण का फ़ायदा उठाकर सच कबूल करवाने की कोशिश करता है. कुक्की ज़िंदगी और मौत से खेलता है और देव पर अपना गुस्सा निकालता है.

  • S01E05 निचला वार

    • May 1, 2026
    • Netflix

    देव और रवि एक खतरनाक ठिकाने में घुसपैठ करते हैं, जो विस्फोटक हो जाती है. एक हिंसक पूछताछ के बाद, उन्हें अचानक कानून से भागना पड़ता है.

  • S01E06 कमज़ोर दावेदार

    • May 1, 2026
    • Netflix

    नियम तोड़ने के बाद, रवि ओलंपिक के ट्रायल से पहले अपना पक्ष रखते हुए विनती करता है. देव और जोयना सुराग ढूंढते हैं. एक चौंकाने वाली बात पता चलने पर, अरविंद को झटका लगता है.

  • S01E07 पीठ पीछे वार

    • May 1, 2026
    • Netflix

    सच के सामने आने पर, देव को हर कदम पर खतरे से बचना होगा. रवि फ़ाइनल में पहुंचकर एक पुराने दुश्मन का सामना करता है, लेकिन एक हमला उसकी सफलता में रोड़ा डाल सकता है.